Doordrishti News Logo

आईसीएसआई जून 2021 सत्र की सीएस परीक्षा के परिणाम घोषित

जोधपुर, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के सीएस फाउंडेशन,  एग्जीक्यूटिव एवं प्रोफेशनल कोर्स की जून 2021 में हुई परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (ओल्ड सिलेबस) परीक्षा के मॉड्यूल-I में 24.31 प्रतिशत अभ्यर्थी और मॉड्यूल-II में 17.33 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (न्यू सिलेबस) परीक्षा में 15.60 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-I में, 23.66 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-II में उत्तीर्ण हुए हैं।

प्रोफेशनल प्रोग्राम (ओल्ड सिलेबस) परीक्षा के मॉड्यूल-I में 33.22 प्रतिशत, मॉड्यूल-II में 30.65  प्रतिशत और मॉड्यूल-III में 29.23 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि प्रोफेशनल प्रोग्राम (न्यू सिलेबस) परीक्षा के मॉड्यूल-I में 26.14 प्रतिशत, मॉड्यूल-II में 16.86 प्रतिशत और मॉड्यूल-III में 29.80 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
फाउंडेशन प्रोग्राम परीक्षा में 66.11 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
संस्थान के जोधपुर चैप्टर के अध्यक्ष सीएस केशव राठी ने बताया कि जोधपुर चैप्टर के 1 विद्यार्थी ने राष्ट्र स्तरीय वरीयता सूची और 4 विद्यार्थियों ने जोधपुर स्तर पर वरीयता स्थान प्राप्त किया। संस्थान के अध्यक्ष केशव राठी ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026