Doordrishti News Logo

विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर वेबिनार आयोजित

– श्रमदान व पौधारोपण भी किया

जोधपुर, जीएसडीपी स्टूडेंट्स एलुमनी एसोसिएशन एवं शनि धाम के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत शनिधाम पार्क में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रमदान, पौधारोपण किया गया। पार्क में पक्षियों के परिंडे साफ कर पानी से भरे, श्वानों के आहार की खेलियों को साफ किया, पेड़ पौधों की सार संभाल की, पालीथीन एवं अन्य कचरा हटाया। वेबीनार के प्रारंभ में शनिधाम महंत हेमंत बोहरा ने वैदिक प्रार्थना की तथा विजयाराजे सिंधिया का जीवन परिचय देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी।

उनके मार्गदर्शन में जो कार्यकर्ता तैयार हुए वे आज उनके रचनात्मक राजनैतिक विचारों को देश में क्रियान्वित कर रहे हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण उनकी सुपुत्री एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा जी राजे हैं। अशोक चौधरी ने विजयाराजे सिंधिया पर लिखी कविता का पाठ किया। डॉ. संतोष छापर ने उनके जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किए। वेबीनार में नारायण राम, सीमा, गणपत, नंद किशोर, महेश विश्नोई, भवराराम, रूद्राक्ष ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भारतीय लोक शिक्षण मंच, महाराज श्रीराजाराम कलबी, किसान युवा मंडल, अखिल राजस्थान विश्नोई युवा मंडल के कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026