Doordrishti News Logo

जेडीए ने बनाङ करवाए अवैध निर्माण कार्य

जोधपुर,जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने ग्राम धिनाणा की ढाणी तथा देसूरिया विश्नोईयां में अनाधिकृत रूप से चल रहे निर्माण कार्यों को बंद करवाया। आयुक्त कमर चौधरी के निर्देशानुसार नियमित अवैध काॅलोनियों,पार्किंग में निर्मित बहुमंजिला इमारतों, सड़क के अतिक्रमणों,अवैध,अनाधिकृत निर्माणों विभिन्न अन्य अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

प्रवर्तन अधिकारी दक्षिण अमरसिंह रतनू ने बताया कि उपायुक्त दक्षिण राजेन्द्र सिंह चांदावत के निर्देशानुसार ग्राम धिनाणा की ढाणी खसरा संख्या 479 का मौका निरीक्षण किया गया। यहां जेडीए की भूमि पर अवैध रूप से चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था। इसी प्रकार प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत ने बताया कि उपायुक्त उत्तर चंचल वर्मा के निर्देशानुसार ग्राम देसूरिया विश्नोईयां खसरा संख्या 74/4 का मौका निरीक्षण में 30 गुणा 60 में दो मंजिला मकान का निर्माण कार्य किया जा रहा था। मौके पर लगभग 10 गुणा 15 में पुराना मकान व पानी का हौद बना हुआ पाया गया। उक्त अवैध निर्माण कार्यों को बंद करवा कर निर्माण में काम आने वाले औजारों को जब्त किया गया। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा, पटवारी दक्षिण अभिषेक माथुर, पटवारी पश्चिम प्रहलाद सिंह चौहान मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026