प्यारी लाडो एम्पॉवरिंग गर्ल चाइल्ड अभियान के पोस्टर का विमोचन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली निवास पर किया विमोचन
जोधपुर, उड़ान फाउंडेशन और अन्नदाता चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ‘प्यारी लाडो-एम्पॉवरिंग गर्ल चाइल्ड’ अभियान के पोस्टर का विमोचन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली निवास पर किया। उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि यह अभियान 11 अक्टूबर को इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे से शुरू होकर दीपावली तक चलेगा। इसमें बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के साथ कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूकता के कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम के जरिए समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाकर लोगों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा।
बालिकाओं को बनाएंगे सशक्त
अन्नदाता चैरिटेबल ट्रस्ट के धनंजय सिंह खीवसर ने बताया कि इस अभियान के जरिए बालिकाओं को सशक्त बनाने की मुहिम शुरू की गई है। 5 साल से कम उम्र की बालिकाएं जो शिक्षा से वंचित हैं उनको भी शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना इस अभियान का लक्ष्य है। बालिकाओं पर बढ़ रहे अपराध को लेकर जागरूकता फैलाना और बच्चियों को सेल्फ डिफेंस में भी आत्मनिर्भर बनाना प्यारी लाडो अभियान का लक्ष्य है।
दूरदृष्टिन्यूस को एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

