Doordrishti News Logo

रेलवे यार्ड में वेल्डिंग करते ठेकाकर्मी श्रमिक की करंट से मौत

जोधपुर, रेलवे वर्कशॉप में वेल्डिंग कार्य करते समय एक ठेका श्रमिक को करंट लग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल इस ठेका कर्मी को अस्पताल लाया गया। मगर वह चल बसा। प्रतापगढ़ से परिजन के आने पर आगे की कार्रवाई कर शव सौंपा गया। रातानाडा थाने के एसआई गौरव प्रधान ने बताया कि मूलत: प्रतापगढ़ स्थित कन्हैई थानान्तर्गत रैया जोगीपुर का रहने वाला 32 साल का अशोक कुमार पटेल पुत्र रामकरण रेलवे में ठेका श्रम करता था। वह 6 अक्टूबर को रेलवे वर्कशॉप यार्ड में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। तब उसे करंट लग गया। इस पर उसे झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसकी गुरूवार रात को उपचार के बीच मौत हो गई। एसआई गौरव ने बताया कि मृतक के परिजन को प्रतापगढ़ सूचना दी गई। वे जोधपुर पहुंचे और कार्रवाई की गई। इस बारे में प्रतापगढ़ के रहने वाले कन्हैयालाल की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026