Doordrishti News Logo

लूट का बहाना बनाकर वृद्धा से उतरवाए चार लाख के गहने

सरेआम लूट

जोधपुर, शहर में लुटेरों की एक बाहरी गैंग सक्रिय हुई है। जो बुजुर्ग महिलाओं को शिकार बना रही है। दिनदहाड़े वारदातें करने में लगी है। शहर में शुक्रवार को एक साथ ऐसी दो वारदातें सामने आई हैं जब चार बदमाशों ने पुलिस वाले बनकर महिलाओं के पहने गहने उतरवा लिए। बदले में कागज की पुड़ी या कंकर भरे या फिर नकली सोने के जेवर डाल कर दे दिए हैं। कमिश्ररेट पुलिस एक साथ हुई दोनों घटनाओं से सकते में है। पुलिस की टीमों को इसमें लगाया गया है।

सरदारपुरा मेहता भवन रोड पर घटना- 2

यह महिला भी मंदिर जा रही थी..
सरदारपुरा थानाधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि गोल बिल्डिंग रोड पर रहने वाली 78 साल की रश्मि कुंभट को झांसे में गैंग ने ठगी कर डाली। वो भैरूबाग जैन मंदिर जा रही थी। तब मेहता भवन सरदारपुरा सी रोड से निकल रही थी। तब गैंग ने उन्हें रोक कहा कि वो पुलिस वाले हैं। आगे लूट हो चुकी है आप गहने उतार लेवे ताकि आप के साथ लूट न हो। विश्वास कर उन्होंने सोने की चार चूडिय़ां, एक हीरा जड़ी अंगूठी व एक सोने की चेन उतार दी। तब तत्काल ही शातिर ने एक कागज निकाला और उसमें रखने को कहा। अगले ही सेकंड में बदमाश ने बुजुर्ग महिला को नकली गहने का बंद कागज थमा दिया और असली खुद के पास रख लिए और भाग निकले। थानाधिकारी ने बताया कि वारदात का पता चलते ही तुरंत आसपास के सीसीटीवी व कंट्रोल रूम से सीसीटीवी खंगालने शुरू किए गए। दो बाइक पर जो बिना नंबरी थी जिस पर चार सवार थे। उनके सरदारपुरा सी रोड से आगे जाने के रास्ते तक फुटेज देखे जा रहे है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल शहर के शनिश्चर थान के निकट रहने वाली रश्मि जैन हमेशा की तरह आज भी पैदल अकेले ही भैरुबाग मंदिर जा रही थी। गोल बिल्डिंग से पहले के चौराहे से पहले एक युवक उनके पास आया और बताया कि अगले चौराहे पर एक युवक ने महिला को चाकू मार घायल कर लूट लिया है। आगे जाने में खतरा है। कोई आपको भी लूट सकता है। आप अपने गहने खोल कर पर्स में डाल दो। यकायक हुए इस घटनाक्रम से रश्मि घबरा गई और उन्होंने अपने गहनों को उतार दिया। रश्मि ने उस समय सोने के दो कंगन, एक चेन व दो अंगूठियां पहन रखी थी। रश्मि ने सारे गहनों को एक रूमाल में बांध दिया। इस बीच युवक ने उन्हें बातों में उलझाए रखा और रूमाल को अपने पास ले लिया। युवक से वापस रूमाल लेकर अपने पर्स में रख वे मंदिर चली गई। उन्होंने वहां कुछ महिलाओं को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए अपना रूमाल खोला तो चौंक उठी। उसमें दो कंगन रखे मिले। वे भी उनके नहीं थे और सोने के बजाय नकली थे। रश्मि ने अपने पुत्र गौतम जैन को घटनाक्रम के बारे में सूचना दी। गौतम ने हाथों हाथ मौके पर पहुंच पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। गौतम के अनुसार करीब चार लाख रुपए के गहने लुटेरे ले गए।

फुटेज में दिखा संदिग्ध

दिन दहाड़े हुई लूट के बाद सरदारपुरा थाना प्रभारी हनुमानसिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू किए। एक स्थान पर दो युवक एक महिला को कुछ थमाकर बाइक पर जाते नजर आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि एक युवक ने महिला को बातों में उलझा कर रखा। इस बीच उसका साथी युवक बाइक पर बैठा नजर रखे रहा। मौका मिलते ही दोनों वहां से भाग निकले।

बाहरी गैंग का हाथ

पुलिस ने इसमें प्रथम दृष्टया बाहरी गैंग का हाथ होने का अंदेशा जताया है। जो ताबड़तोड़ वारदात कर भागने की फिराक में हैं। शहर के होटलों व सरायों पर भी पुलिस ने चेकिंग शुरू की है। फिलहाल देर रात तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। मगर पुलिस ने उम्मीद जताई है कि जल्द की दोनों वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026