Doordrishti News Logo

फाइनेंस कंपनी कर्मचारी का 1.80 लाख रूपए से भरा बैग गाड़ी से उड़ाया

जोधपुर, शहर के निकट लूणी तहसील के भारचना-फींच गांव की सरहद में एक फाइनेंस कंपनी कर्मचारी का रूपयों से भरा बैग बाइक सवार दो युवक ले उड़े। इस बैग में पौने दो लाख रूपए थे जिसे वह कलेक्शन कर लाया था। पुलिस अब घटना को लेकर गहन तफ्तीश कर रही है। इस बारे में कर्मचारी की तरफ से लूणी थाने में रिपोर्ट दी गई है।

थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि नागौर जिले के मकराना स्थित जुसरी का रहने वाला प्रतापसिंह पुत्र मोहन सिंह भारत फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन के काम में लगा हुआ है। कंपनी लोन देने के लिए कई ग्रुप चलाती है। इसके चलते उसे लूणी के दूधिया गांव में एक व्यक्ति के पास में रूपए लेने जाना था। तब वह भाचरना-फींच गांव की सरहद में पहुंचा था। गांवों में लोगों ने छोटे-छोटे गेट बना रखे हैं। तब वह भाचरना गांव में जाने पर एक गेट को खोलने के लिए अपनी बाइक से नीचे उतरा। उसकी बाइक पर रूपयों से भरा बैग टंगा था। वह गेट खोलने गया तो पहले से ही एक बाइक पर दो युवक वहां पर खड़े थे। जो उसका बैग चोरी कर ले गए। इस बैग में 1.80 लाख रूपए, उसका मोबाइल एवं अन्य जरूरी सामान था। घटना में अब लूणी पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026