Doordrishti News Logo

जोधपुर,जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने आंगणवा, झालामण्ड तथा नान्दड़ी में चल रहे अवैध निर्माणों को बंद करवाया। आयुक्त कमर चौधरी के निर्देशानुसार नियमित रूप से अवैध काॅलोनियों, पार्किंग के इतर निर्मित बहुमंजिला इमारतों, सड़क के अतिक्रमणों, अवैध, अनाधिकृत निर्माण पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत ने बताया कि उपायुक्त उत्तर चंचल वर्मा के निर्देशानुसार आंगणवा खसरा संख्या 75 व 75/3 के निरीक्षण के दौरान मौके पर कुल रकबा 90 बीघा में से लगभग 14 बीघा भूमि पर अवैध रूप से काॅलोनी काटकर ग्रेवल सड़कों का निर्माण तथा मुटाम लगाकर भिन्न-भिन्न स्थानों पर मुरड डालकर अनाधिकृत 62 भूखण्ड़ काटे हुए पाए गए। एक भूखण्ड पर लगभग 25× 50 फीट में चारदिवारी 25 ×12 में छत लेवल तक कमरे का निर्माण पाया गया जिसे बंद करवा कर निर्माण कार्य में काम आने वाले औजारों को जब्त किया गया। उसे सख्त हिदायत दी गई कि प्राधिकरण के बिना स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परिवर्तन करवाये किसी प्रकार का अवैध निर्माण एवं अवैध काॅलोनी विकसित नहीं करें।

उपायुक्त पूर्व अनिल कुमार पूनिया के निर्देशानुसार नान्दड़ी का मौका निरीक्षण किया गया। नान्दड़ी खसरा संख्या 83/1 जमना नगर में सड़क में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण होने से बरसाती पानी की निकासी अवरूद्ध हो रही थी अप्रार्थियों को सख्त हिदायत दी गई कि सड़क में किये गये अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, अन्यथा नियमानुसार अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्यवाही जाएगी। झालामण्ड के खसरा संख्या 15 व 16 में आवासीय योजना की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य करवाया जा था। मौके पर अप्रार्थी को पाबंद किया गया कि आवासीय योजना के सीमांकन नहीं होने तक किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करें। इसी प्रकार मंगलवार को दईजर के खसरा संख्या 379 तथा सुन्दर सिंह भण्डारी आवासीय योजना के खसरा संख्या 289 में चल रहे अवैध निर्माण कार्य को बंद करवाते हुए निर्माण कार्य में काम आने वाले औजारों को जब्त किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts: