Doordrishti News Logo

जोधपुर, सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र में कायलाना रोड पर लगे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में दो बदमाशों ने सेंध का प्रयास किया। तोडफ़ोड़ कर कामयाब नहीं होने पर वहां से निकल गए। बाद में इसका पता लगने पर शाखा प्रबंधक की तरफ से सूरसागर थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई। एटीएम में रखे लाखों रूपए जाने से बच गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान में लगी है।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक अनुपम पारिक की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 26-27 सितंबर की रात को अज्ञात दो शख्स मुंह पर मास्क लगाकर अंदर घुसे। पहले उन्होंने एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरों का मुंह मोड़ दिया और फिर सेंध लगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में पाया कि दोनों बदमाश सरिया लेकर आए और एटीएम के निचले वाले हिस्से को तोडऩे लगे। काफी मशक्कत कर सफल होने पर वहां से चले गए। घटना का पता लगने पर अब इस बारे में सूरसागर थाने में रिपोर्ट दी गई।

सोलर प्लांट से रिसीवर कैमरा चोरी

मथानिया के भैसेर चंडावलिया के रहने वाले भूपेंद्र कुमार पुत्र शिवनारायण अरोड़ा ने करवड़ थाने में रिपोर्ट दी कि उसका एक सोलर प्लांट खारीखुर्द गांव में आया है। जहां पर अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर कैमरे का रिसीवर आदि चुराकर ले गए। पुलिस अब इसमें चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026