Doordrishti News Logo
  • भाई ने दर्ज कराया दहेज हत्या में केस
  • मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

जोधपुर, शहर के राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह घर में फंदे पर लटकी मिली। पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाने के साथ उसके पति पर अन्य महिला से संबंध होने की बात की। पीहर पक्ष के आने पर आज महिला के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। उसके दो बच्चे भी बताए जाते हैं।

एसीपी प्रताप नगर नीरज शर्मा ने बताया कि नागौर जिले के मुंडवा स्थित बुनरावता निवासी तनसिंह पुत्र माधुसिंह ओड़ की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी बहन रसाल की शादी 12 साल पहले देवनगर स्थित राजीव गांधी कॉलोनी निवासी प्रकाश पुत्र रामस्वरूप के साथ की गई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए तंग व प्रताडि़त किया जाता था। परिवार वालों ने कई बार समझाइश कर मामले शांत भी करवाए। मगर प्रकाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। रसाल के दो बच्चे भी हैं। रिपोर्ट में आरोप है कि उसके बहनोई प्रकाश का किसी अन्य महिला से संबंध भी था। जिसके चलते उसने रसाल की हत्या कर दी।

एसीपी शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तब रसाल फंदे पर लटकी मिली थी। पीहर पक्ष को सूचना दिए जाने पर अब वे जोधपुर पहुंचे हैं। उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की या फिर मार कर लटकाया गया। इस बारे में तफ्तीश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव का मथुरादास माथुर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: