Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर और इसके आसपास ग्रामीण इलाकों में गत दिनों सरपंच चुनाव हुए थे। धवा गांव में एक महिला प्रत्याशी द्वारा फर्जी तरीके से नामांकन दाखिल किया गया। इस बारे में एक व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस अब इसमें पड़ताल कर रही है।
झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि धवा निवासी पप्पाराम जाट पुत्र खेराज राम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गांव में गत दिनों सरपंच चुनाव हुए थे। जिसमें गांव की सोहनदेवी और जेताराम फर्जी तरीके से नामांकन भर कर चुनाव लड़ा था। थानाधिकारी ने बताया कि मामला धोखाधड़ी में दर्ज कर अब अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: