Doordrishti News Logo
  • पुलिस ने पीछा किया
  • गाड़ी मिली फिटकासनी गांव की सरहद में
  • चार बदमाशों की कारस्तानी

जोधपुर, बिहार से मरीज को छोड़क़र जोधपुर लौट रही एक एंबुलैंस के चालक को जालेली फौजदारान गांव में अज्ञात स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने लूट लिया। पहले एंबुलेंस को टक्कर मारी फिर गाड़ी लूट कर ले गए। इस गाड़ी में बिहार से कमाकर लाए गए 24 हजार रूपए भी रखे थे। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। तब पीछा किए जाने पर बदमाश गाड़ी को फिटकासनी गांव की सरहद में छोड़ कर भाग निकले। पुलिस ने एंबुलैंस को जब्त कर लिया है। मगर लुटेरों का अभी सुराग हाथ नहीं लगा है। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

डांगियवास थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि पाली जिले के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंद्रा कॉलोनी का रहने वाला रमेश पुत्र भंवरलाल माली एंबुलैंस चलाता है। वह रात को बिहार से एक मरीज को छोड़क़र जोधपुर की तरफ लौट रहा था। तब जालेली फौजदारान गांव के समीप पहुंचने पर एक स्कार्पियो में सवार तीन चार लोगों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त किया और मारपीट कर एबुंलैंस लूट कर ले गए। इस पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। तब नाकाबंदी करवाई गई। पुलिस ने एंबुलैंस और स्कार्पियो की तलाश करते हुए पीछा किया। बदमाश गाड़ी को फिटकासनी गांव की सरहद में लेकर गए। जहां एक जगह पर गाड़ी में तोडफ़ोड़ करते हुए रूपए ले गए। थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि गाड़ी को मौके से जब्त कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026