Doordrishti News Logo

महिला के फंदा लगाने का मामला

जोधपुर, शहर के मंडोर इलाके पहाडग़ंज में एक महिला ने गत 15 सितंबर को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। मृतका की मां की तरफ से अब ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया गया है। वक्त घटना प्रकरण में मर्ग दर्ज किया गया था। पुलिस ने अब पति सहित अन्य लोगों को नामजद करते हुए जांच आरंभ की है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि मथानिया के बिंजवाडिय़ां की रहने वाली पीनूकंवर पत्नी प्रयाग सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पुत्री मूमलकंवर की शादी मंडोर में पहाडग़ंज प्रथम निवासी महिपाल सिंह के साथ की गई थी। मूूमलकंवर के गत 15 सितंबर को फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने का पता लगा था। इस पर पीहर पक्ष के लोगों को भी बुलाया गया था। उसकी शादी को दो ढाई साल ही हुए थे। अब मृतका की मां पीनूकंवर का आरोप है कि पति महिपालसिंह एंव ससुराल के अन्य लोग धनपतसिंह, पुष्पाकंवर एवं पिंकी आदि ने मिलकर दहेज हत्या की है। पुलिस ने बताया कि वक्त घटना इस बाबत मर्ग दर्ज किया गया था। फिलहाल इस बारे में पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026