Doordrishti News Logo

जोधपुर, भारतीय जनसंघ के प्रमुख संस्थापक सदस्य, भूतपूर्व अध्यक्ष, एकात्म मानववाद के प्रणेता, भविष्यदृष्टा,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रबल पक्षधर महान दार्शनिक प.दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर द्वारा शनिवार को प्रतापनगर स्थित प.दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, जिला व मोर्चा पदाधिकारी, भाजपा नेतागण सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प.दीनदयाल को पुष्पांजलि अर्पित की।

संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि पंडित जी की जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता प.दीनदयाल उपाध्याय सिद्धांतवादी व राजनैतिक शुचिता के पक्षधर थे। गरीब, शोषित, पिछड़े व वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अंत्योदय योजना का प्रतिपादन किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता ने पंडित जी को महामानव की संज्ञा देते हुए उन्हें कुशल राजनीतिज्ञ, महान दार्शनिक बताया।

शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने उन्हें विलक्षण प्रतिभा के धनी व भविष्य दृष्टा बताते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार प.दीनदयाल के विचारों व आदर्शों को व्यवहार में परिणित करते हुए राष्ट्र हित व लोक कल्याणकारी काम कर रही है। नर को नारायण मानकर ही सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पंडित जी बताए मार्ग का अनुसरण कर रही है। संचालन जिला महामंत्री महेंद्र मेघवाल ने किया। जिला महामंत्री करणी सिंह खींची सभी आमंत्रित कार्यकर्ताओ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026