Doordrishti News Logo

जोधपुर, निकटवर्ती लूणी तहसील के भटिण्डा गांव मेें एक युवक ने मानसिक परेशानी के चलते जाळ के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाद में मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव का आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। लूणी थानाधिकारी शिवसिंह ने बताया कि भटिण्डा गांव में रहने वाले 22 साल के विशनाराम पुत्र लालाराम भाट शादीसुदा था। मगर उसका मुकलावा नहीं हो रखा था। उसने गांव से रस्सी खरीदने के बाद नजदीक ही जाळ के पेड़ पर फंदा लगा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर उसकी बाइक खड़ी मिली। पुलिस को संदेह है कि मानसिक परेशानी में उसने फंदा लगाया है।

 दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: