Doordrishti News Logo

विश्व संवाद केंद्र कार्यालय पर बैठक आयोजित

जोधपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत चार दिन के प्रवास पर 24 से 27 सितंबर तक जोधपुर में रहेंगे। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के मीडिया हाउस विश्व संवाद केंद्र के जोधपुर कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा ने यह जानकारी उपस्थित स्वंयसेवकों को दी।

हरदयाल वर्मा ने बताया कि संघ की शाखाओं के कार्य व कार्यकर्ताओं की देखरेख, विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, समाज के विभिन्न गणमान्य व प्रबुद्ध जनों से संवाद संपर्क, योजना लेकर देश के सभी प्रांतो में सरसंघचालक/ सरकार्यवाह का प्रवास होता है। उसी क्रम में इस वर्ष राजस्थान के जोधपुर प्रांत में सरसंघचालक का प्रवास तय हुआ है।

कोरोना काल के पश्चात यह प्रथम अवसर है जब सरसंघचालक जोधपुर आ रहे है। हरदयाल वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर को सरसंघचालक का जोधपुर आगमन होगा व 24 सितंबर से विभिन्न बैठकों का क्रम प्रारंभ होगा। सरसंघचालक मोहन भागवत अपने जोधपुर प्रवास में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ जोधपुर की प्रांत टोली, जागरण श्रेणी, संगठन श्रेणी, अनुसार प्रांतीय कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रांत के सभी प्रचारकों की बैठक, महानगर के कार्यकर्ताओं का प्रबोधन, चयनित गणमान्य व्यक्तियों की संपर्क सूची से संवाद आदि करेंगे।इन बैठकों में कोरोना काल के पश्चात निर्देशित सावधानियों के साथ के कार्यों की समीक्षा सरसंघचालक अपने प्रवास के दौरान करेंगे। जिनमे प्रमुख हैं

० मैदान पर आरंभ हुई सभी शाखाओं की स्थिति

० दूसरी लहर में प्रभावित समाज जनों को स्वयंसेवकों द्वारा आवश्यक संबल प्रदान कार्य

०संभावित स्थिति पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण

० शाखाओं के विस्तार व शाखा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण योजना

०स्वयंसेवकों द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, सहित ग्राम विकास,कुटुंब प्रबोधन गौ संवर्धन के कार्यों पर चर्चा व समीक्षा।

इस प्रवास में सरसंघचालक के साथ अभा बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांत रंजन, राजस्थान क्षेत्र कार्यवाह हनुमान सिंह, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन, क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख मनोज कुमार, सहित प्रांत के कार्यवाह, सह कार्यवाह, प्रचारक उपस्थित रहेंगे।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026