Doordrishti News Logo
  • पीडि़ता पाली जिले की रहने वाली
  • परिचित ने उठाया फायदा

जोधपुर, पाली जिले की एक युवती प्रतियोगी परीक्षा के लिए जोधपुर आई। यहां एक परिचित ने होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। उसे शादी का झांसा देता रहा। तीन चार महिने से आरोपी उसका यौन शोषण करता आ रहा है। युवक के घर वालों को पता लगने पर पीडि़ता के घर जाकर भी मारपीट की। यौन शोषण का प्रकरण जिला पूर्व में होने से रविवार को पीडि़ता एक थाने में पहुंची और केस दर्ज करवाया। पीडि़ता का पुलिस ने मेडिकल करवाने के साथ अनुसंधान आरंभ किया है।

पीडि़ता के  घर में मां ही है। जिला पूर्व की पुलिस ने बताया कि पाली जिले की एक युवती जून माह में बैंक प्रतियोगी परीक्षा के लिए आई थी। तब उसे घर के क्षेत्र में रहने वाले परिचित ने जोधपुर के लिए भेजा था। तब यहां पर जोधपुर में गोल बिल्डिंग स्थित एक दुकान पर कार्य करने वाले नरेश माली जो उसका पड़ौसी भी है उससे मिला था। गत 4 जून को नरेश इस युवती को लेकर रातानाडा में पीडब्ल्यूडी स्थित एक होटल पर रूम लेकर रूकवाया।

4 जून से लेकर 14 जून तक उसने यौनशोषण किया और शादी का भी झांसा दिया। इस बीच आरोप है कि नरेश ने उसकी वीडियो और फोटोग्राफ्स उतार लिए। इसके बाद भी वह वीडियो और फोटो से ब्लैक करने लगा और यौनशोषण करता रहा। पीडि़ता ने घटना को लेकर नरेश के घरवालों से भी बात की तो उन्होंने घर आकर मारपीट की। जिसका मुकदमा पाली में अलग से करवाया गया है। पीडि़ता रविवार रात को थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। इस बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढें – शुद्ध हीना पाउडर पर अब लगेगा 18% की जगह पर सिर्फ 5% जीएसटी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

You missed