Doordrishti News Logo

मृत्युभोज का विरोध

जोधपुर, शहर के निकट झंवर के धवा में रहने वाले सेवानिवृत सैन्यकर्मी को समाज से बहिष्कृत किए जाने का एक केस पुलिस ने दर्ज किया है। अब नामजद लोगों के खिलाफ झंवर थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई है। आरोप है कि उसने समाज में मृत्युभोज का विरोध किया था। जबकि समाज के लोगों आरोप है कि उसने किसी गैर को शादी समारोह में क्यों बुलाया। झंवर पुलिस इसमें जांच कर रही है।

झंवर पुलिस ने बताया कि इस बारे में सेवानिवृत सैन्य कर्मी धवा निवासी श्याधाराम मकवाना पुत्र हेमाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि समाज के कुछ लोगों जिनमें सुजाराम, नरसिंह, बुधाराम, बंशीलाल, सुखाराम आदि ने मिलकर उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया। पीडि़त का कहना कि उसने समाज में मृत्यु भोज का विरोध जताया था। जिस वजह से उसे बहिष्कृत किया गया। बताया जाता है कि सैन्यकर्मी ने शादी समारोह में किसी गैर व्यक्ति को बुलाया था। जिसको लेकर समाज के व्यक्ति उससे नाराज चल रहे थे। फिलहाल पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढें – घरवालों की मौजूदगी में कूलर हटाकर घुसे चोर, 94 हजार की नगदी और जेवर चुराए

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews