Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकटतर्वी घंटियाला गांव में मारपीट कर पांच लाख रूपए और सोने की अंगूठी लूट कर ले जाने का आरोप कुछ लोगों पर लगा है। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर कुछ लोगों को नामजद कर अब जांच आरंभ की है। इनके बीच आपसी विवाद होना बताया जाता है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बासनी सेफा गांव के रहने वाले बीरमाराम पुत्र भोमाराम सुथार की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता भोमाराम, बड़े पिता और अन्य लोग गांव की तरफ आ रहे थे। तब घंटियाला गांव के समीप छगनाराम, रमेशराम, हनुमानराम, रामेश्वर आदि ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की और उनसे सोने की अंगूठी और पांच लाख रूपए छीन कर ले गए। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में आपसी विवाद होना बताया है। घटना में हैडकांस्टेबल निंबसिंह की तरफ से जांच की जा रही है।

अलग अलग स्थानों से सात बाइक चोरी

महामंदिर पुलिस ने बताया कि मूलत: बाप कस्बे के सुरपुरा हाल महामंदिर गली नंबर 6 शक्तिनगर निवासी दिनेश विश्रोई पुत्र कालूराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह पढ़ाई करता है। 5-6 सितंबर की रात को अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक को चुरा ले गया।

इसी तरह धोलाभाटा अलवर निवासी योगेंद्रसिंह ने शास्त्रीनगर पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर उसकी बाइक सेवन सेक्टर से चुरा ले गया। सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि 11 सेक्टर सीएचबी निवासी राहुल सतीदासानी की बाइक सरदारपुरा प्रथम बी रोड पर एक टावर के पास से चोरी हुई। इधर बोरानाडा पुलिस के अनुसार अराधना नगर पाल निवासी श्रवण कुमार की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। जबकि इंद्रा कॉलोनी नागौरी गेट निवासी गजेंद्रसिंह की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि जालोरी गेट के अंदर रहने वाले अशोक कुमार अपनी बाइक लेकर रायबहादुर मार्केट आया था। जहां बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात शख्स चुरा ले गया। केरू निवासी रमेश जोशी की बाइक भी इसी इलाके से चोरी हुई।

ये भी पढें – हत्या की आरोपी बहू पुलिस अभिरक्षा में, वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026