Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमिश्ररेट के कुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र की रहने वाली तलाकसुदा महिला को युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ चार साल तक रखा। युवक के घर आने वाले दोस्तों ने भी इस महिला का यौन शोषण किया। महिला के गहने तक हड़प कर लिए। पीडि़ता सोमवार को थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने नामजद दो युवकों के खिलाफ अब जांच आरंभ की है। पीडि़ता 30 साल की है। उसका आज मेडिकल करवाया गया है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका अपने पति से तलाक हो रखा है। तब वह केके कॉलोनी के रहने वाले एक युवक कृपाल सिंह उर्फ करणसिंह के संपर्क में आई। उसने पति से तलाक के बाद शादी का झांसा दिया। तब तक वह उसके साथ लिव इन रिलेशन में रही। चार साल तक उसके साथ रही। इस दौरान कृपाल सिंह का एक दोस्त दिपेंद्रसिंह घर पर आया और नशीला पदार्थ पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। गत 30 अगस्त को भी उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता का आरोप है इन लोगों ने उसके गहने भी हड़प लिए। कृपाल सिंह शादी का झांसा देकर उसका पिछले चार साल से यौन शोषण करता रहा। घटना में अब पीडि़ता की रिपोर्ट पर सामूहिक दुष्कर्म में केस दर्ज किया है। जांच आरपीएस स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें – जन्मदिन पर हुआ 500 लोगों का टीकाकरण, 75 यूनिट रक्तदान

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026