जोधपुर, नव वर्ष की पूर्व संध्या पर ग्लोबल रिलीफ सोसाइटी के तत्वाधान में गुरुवार को झालामंड स्थित कुड़ी थाने के पास कच्ची बस्तीयों में गरीब परिवारों को गर्म ऊनी कपड़े देकर नववर्ष का आगाज किया। ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि सर्दी में बचाव के लिए सोसाइटी द्वारा गरीब बस्तियों में आज ऊनी वस्त्र महिलाओं के लिए साड़ी व शॉल बच्चों को खिलौने, चप्पलों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी पुरुष व महिलाओं को सैनिटाइजिंग किया वह मास्क पहनाए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सचिव मीना सांखला, उपाध्यक्ष नीता खटोड़, कोषाध्यक्ष दीपक सोनी, कार्यक्रम संयोजक कृष्ण राठौड़, सूर्य प्रकाश मिश्रा, गजेंद्र कुमावत, मंजू सोनी, घनश्याम वैष्णव, धीरेंद्र तालानिया, रक्षित सोनी ने सहयोग प्रदान किया। अध्यक्ष शिव कुमार सोनी व सचिव मीना सांखला ने बताया कि सर्दी के प्रकोप को देखते हुए सोसायटी द्वारा जनवरी के प्रत्येक रविवार को जोधपुर की अलग-अलग बस्तियों में इसी तरह ऊनी वस्त्र, बच्चों के खिलौने, कपड़े, साड़ी व शॉल वितरित किए जाएंगे।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

