Doordrishti News Logo

जैन संतों का शहर में विहार

जोधपुर, जैन समाज का महापर्व पर्यूषण 4 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। इसको लेकर जैन समाज के संतों का विहार शहर में होने लगा है। जैन संत इस बार कोविड को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन प्रवचन भी देंगे। पर्यूषण चातुर्मास का अहम पर्व माना जाता है। जैन समाज के अनुयायी इस समय जैन संतों के सानिध्य में रहकर अपने मन कर्म वचनों को निभाते हैं। इधर शहर में अब भी चातुर्मास के चलते जैन संतों का प्रवचन का कार्यक्रम जारी है। पावटा बी रोड स्थित चौरडिय़ा भवन में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम में 4 सितम्बर से प्रर्यूषण पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। अखिल भारतीय स्थानक वासी जयमल जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में धर्म, आराधना, तप तथा प्रवचन सहित धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

संत पदमचंद्र ने समझाई चौथ व्रत की महिमा

इधर गुरूवार को डा.पदमचन्द्र ने महावीर के चौथ व्रत के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि मानवमात्र के कल्याण के लिए भगवान महावीर स्वामी ने बारह व्रत बताए हैं। भगवान महावीर के श्रावक व्रत से समाज में नैतिकता, प्रमाणिकता सदाचार बना रहता है तथा अराजकता नहीं फैलती। कामभोगों में सुख नही मिलता। कामभोगों में जितना डूबोगे मन उतना ही भड़क़ेगा। चौथे व्रत में पति-पत्नी को एक दूसरे के प्रति समर्पित रहने की सीख मिलती है। उन्होंने श्रावक के लिए निर्मित ब्रह्मचर्य के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

ब्रह्मचर्य एक तीर्थ

महासती  शुभमप्रभा ने अपने प्रवचन में कहा कि ब्रह्मचर्य एक तीर्थ है। उसमें स्नान करने वाला कर्म व्यय कर मोक्ष में जाएगा। नेत्र से गुरु दर्शन,भगवत दर्शन के सिवाय पाप का प्रवेश होता है। कानों से धर्म श्रवण होता है। नेत्रों से कुदृश्य देखकर काम विकार उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए नेत्रों  को संयमित रख कर पाप से बचें।

ये भी पढें – पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान व वैक्सिनेशन शिविर

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026