Doordrishti News Logo
  • बूथ नम्बर 68 के मतदाताओं ने किया मतदान का बहिष्कार
  • 2:30 बजे तक 328 मतदाता में से एक नए भी वोट नही दिया
  • सेक्टर अधिकारी मौके पर पहुंचे, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे

रिपोर्ट – जेपी गोयल

शेरगढ़, जोधपुर की पंचायत समिति सेखाला क्षेत्र की ग्राम पंचायत खिरजां तिबना के बूथ नम्बर 68 के मतदाताओं ने वार्ड पुनर्गठन व परिसमन के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया है। यह पर 2:30 बजे तक कुल 328 में से एक भी मतदाता ने वोट नही दिया है। इससे पूर्व ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी बालेसर/सेखाला व जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी भेजकर बताया था कि पंचायत समिति सेखाला वार्ड पुनर्गठन व परिसिमन में इस संबंध में ग्राम टिम्बड़ी जिसमें कुल मतदाता 427 हैं, उनको वार्ड संख्या 11 खिरजा खास के साथ जोड़ा गया है जिसमें कुल मतदाता 7663 पहले से है जबकि वार्ड संख्या 10 खिरजां तिबना में कुल मतदाता 5697 ही हैं।

पंचायत के पुनर्गठन परिसिमन

टिम्बड़ी मतदाता को अपनी पंचायत खिरजां तिबना मिलाने के बाद भी वार्ड 10 के 6124 मतदाता होते हैं। गांव टिम्बड़ी ग्राम पंचायत खिरजां तिबना का ही वार्ड है। वार्ड पुनर्गठन का ग्राम वासियों ने सामूहिक रूप से चुनाव का बहिष्कार किया है।

पंचायत के पुनर्गठन परिसिमन

ग्राम टीम्बड़ी की सीमा वार्ड 11 खिरजा के साथ नहीं मिलती है। पंचायत मुख्यालय खिरजां तिबना है जबकि ग्राम टीम्बड़ी को वार्ड संख्या 10 से निकालकर वार्ड संख्या 11 में मिलाया गया है जो मतदाताओं के साथ अन्याय है, इसका विरोध किया गया है। गांव में पिछले 70 साल से नलकूप आदि की सुविधा नहीं होने से पेयजल की किल्लत है। पंचायत मुख्यालय से सीधी सड़क निर्माण जैसी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है और इस परिसीमन से गांव का विकास बाधित होगा। सेक्टर अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

ये भी पढें – मोदी के कार्यकाल में बह रही गांवों में विकास की गंगा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026