Doordrishti News Logo
  • पांच किलोमीटर परिधि क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित
  • चुनाव नियन्त्रण कक्ष

जोधपुर, जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के आम चुनाव 2021 के मतदान दिवस के 26 अगस्त को प्रथम चरण में पंचायत समिति फलौदी, बाप, घंटियाली, केरू, मंडोर, ओसिया, तिवरी, द्वितीय चरण 29 अगस्त को शेरगढ, बालेसर, सेखाला, चामू, लोहावट, बापिणी, आउ, देचू व तृतीय चरण 1 सितम्बर को भोपालगढ, बावडी, बिलाडा, पीपाड शहर, लूणी व धवा में सभी विभागों, संस्थाओं, उपक्रमों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

पांच किलोमीटर परिधि क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रथम चरण निर्वाचन क्षेत्रों में 24 अगस्त सांय 5.30 से 26 अगस्त सांय 5.30 बजे तक, द्वितीय चरण क्षेत्र में 27 अगस्त को सांय 5.30 बजे से 29 अगस्त को सांय 5.30 बजे व तृतीय चरण के लिए 30 अगस्त से सांय 5.30 बजे से 1 सितम्बर को सांय 5.30 बजे तक पांच किलोमीटर परिधि क्षेत्र में सूखा दिवस रहेगा।

चुनाव नियन्त्रण कक्ष

जिले में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य आम चुनाव के लिए तहसील कार्यालय जोधपुर में तीन पारियों में चुनाव नियन्त्रण कक्ष अनवरत जारी है। इसकी प्रभारी उपायुक्त उतर अदिति पुरोहित व विकास अधिकारी ग्राम सेवक ट्रेनिग सेन्टर चिन्दम्बरा परमार सहायक प्रभारी हैं। नियन्त्रण कक्ष के फोन नम्बर 0291-2650345 हैं।

ये भी पढें – जिला मुख्याल पर प्रथम चरण के मतदान दलों की आवास व्यवस्था की जानकारी के लिए प्रभारी बनाये

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026