जोधपुर, केंद्रीय कारागार में तलाशी लिए जाने पर एक बंदी के पास से मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल को जब्त कर रातानाडा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि केंद्रीय कारागार में 18 अगस्त की शाम को तलाशी अभियान चलाया गया। तब एक बैरक में रहने वाले बंदी मूलत: सिरोही जिले के अनादरा निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र निसार अहमद के पास से एक मोबाइल जब्त किया गया। जेल प्रहरी गोरधनराम की तरफ से रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई।
हथियार सहित दो गिरफ्तार
नागौरी गेट थाने के एएसआई चैनसिंह ने महादेव मंदिर के पास किला रोड पर धारदार चाकू लेकर घूम रहे जीतू उर्फ कालू पुत्र दुर्गाराम भील और थाने के एएसआई गोविंदराम ने बागर बेरी मोड़ किला रोड पर बाबू उर्फ शिवा पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। इससे भी चाकू बरामद किया गया।
ये भी पढें – छःदिवसीय बैंक मित्र प्रशिक्षण का समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

