जोधपुर, विधानसभा में उप मुख्य सचेतक जोधपुर के प्रभारी मंत्री का दर्जा प्राप्त महेंद्र चौधरी ने मंत्रिपरिषद की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समक्ष नागौर व झुंझुनू जिलों में तबादलों पर लगी रोक को हटाने की मांग की। उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत करवाया कि नागौर व झुंझुनंू जिलों में कोई भी विधायक मंत्रीमण्डल में नहीं है। इन दोनों जिलों में शिक्षकों के तबादले की भी मांग लंबे समय से उठ रही है। ऐसे में दोनों जिलों में तबादलों पर से रोक हटा कर राहत देने की जरूरत है। उल्लेखनीय की महेंद्र चौधरी पहली बार मंत्री परिषद की मीटिंग में शामिल हुए और उन्होंने किसानों के मुद्दों को भी रखा।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

