Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के प्राचीन जलाशय कायलाना में दोपहर में एक युवक सुसाइड करने पहुंचा। वह गहरे पानी में कूद गया। जब डूबने लगा तो चिल्लाया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में ही मौजूद गोताखोर पहुंचे और पानी में कूद कर उसे बाहर निकाला। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस को इस बारे में  जानकारी दी गई है।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर में सावराराम नाम का एक शख्स कायलाना में कूद गया। वह पानी में डूबने लगा तब चिल्लाया। इस पर पर पास में ही मौजदू गोताखोर अशोक सिंह एवं भरत चौधरी ने उसे देखा और पानी में कूद कर युवक को पानी से बाहर निकाला। उससे कायलाना में कूदने का प्रयोजन पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा था। बाद में राजीव गांधी नगर पुलिस थाने के एएसआई गणपतराम पहुंचे और उसे थाने लेकर गए।

दुकान में पकड़ा अवैध डोडा पोस्त

मथानिया पुलिस ने तिवंरी घेवड़ रोड पर एक दुकान पर छापा मारकर वहां से सवा किलो डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी दुकानदार सुनील पुत्र माणकराम विश्रोई को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया गया।

दुकान में चोरी

बनाड़ रोड नांदड़ी स्थित एक दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से सामान और रूपए चोरी किए। इस बारे में पीपाड़शहर के खांगटा हाल नांदड़ी निवासी रामचंद्र पुत्र हरीराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी परचूनी दुकान नांदड़ी में है। जहां से गुजरी रात अज्ञात चोर सामान और साढ़े नौ हजार की नगदी चुरा ले गए।

ये भी पढें – केंद्रीय मंत्री ने वयोवृद्ध अधिवक्ता लेखराज मेहता की कुशलता पूछी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026