जोधपुर, शहर की महामंदिर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक शातिर चोर को गुरूवार को गिरफ्तार किया। शातिर ने शहर से कुल छह बाइकें चुराई थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छह गाडिय़ां भी बरामद की।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि वाहन चोरी के मामलों में पुलिस की टीम शाम को गश्त कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक चालक को दस्तयाब कर उससे पूछताछ की गई। बाइक के दस्तावेज मांगे गए, तो आरोपी ने पुलिस को बाइक चोरी की बताई।
जिस पर पुलिस ने वाहन चोर मालियों का बास, थाना खेड़ापा निवासी अशोक पुत्र कोजाराम माली को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने छह बाइक चोरी करना स्वीकारा। जिस पर पुलिस ने चोरी की छह बाइक भी बरामद कर ली। इस बारे में खटिकों का मोहल्ला जैन मंदिर के पास में रहने वाले मयंक खटिक ने बाइक चोरी का एक केस दर्ज कराया था। उसकी बाइक रात में घर के बाहर से चोरी हुई थी।
ये भी पढें – जोधपुर से जैन साध्वी का दिनदहाड़े अपहरण, फतेहपुर सीकरी में अपहृर्ता पकड़े
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

