Doordrishti News Logo

मंदिर का सामान चुरा ले गया

जोधपुर, शहर के निकट देसूरिया विश्रोईयान में कोटवाल भोमियाजी मंदिर में चोरी हुई। गांव वालों ने इसमें पूर्व सरपंच पर मंदिर में चोरी का आरोप लगाते हुए करवड़ थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। घटना को लेकर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

करवड़ पुलिस थाने के एएसआई चंद्रकिशोर ने बताया कि देसूरिया विश्रोईयान निवासी प्रेमसिंह पुत्र पदम सिंंह की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गांव में कोटवाल भोमियाजी का मंदिर है। उसकी देखभाल पूर्व सरपंच छतरसिंह पुत्र तेज सिंह करता था। इसने मंदिर में रखा काफी सामान चुरा लिया। यह सामान गांवों की तरफ से मंदिर के लिए दिया गया था। जिसमें भेंटपात्र भी शामिल है। एएसआई चंद्र किशोर ने बताया कि घटना में मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। बताया गया कि पूर्व सरपंच छतर सिंह की तरफ से भी एक केस गांव वालों के खिलाफ दर्ज करवाया हुआ है।

ये भी पढें – हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026