भोगिशैल परिक्रमा में छूटे पसीने
जोधपुर, शहर में रविवार को हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। गर्मी व बढ़ती उमस के बीच श्रद्धालुओं के पसीने छूट गए। प्राचीन मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं ने मत्था टेकना शुरू कर दिया था। आज खासकर महिलाओं की संख्या काफी देखी गई। हर बार हरियाली अमावस्या पर बारिश होती आई है। मगर रविवार को ना तो बादलों का डेरा ना ही बारिश हो पाई। सूर्यदेव जरूर तमतमाए। उमस व गर्मी का सितम रहा।

रविवार को शहर अच्छी बारिश के लिए तरसता रहा। सावन माह की हरियाली अमावस्या पर शिव भक्त यहां भौगिशैली पहाडिय़ों पर परिक्रमा करने पहुंचे लेकिन गर्मी से बेचैन नजर आए। शहर के रातानाडा गणेश मंदिर से परिक्रमा शुरु हुई। गावों से सुबह-सुबह भक्तों का हुजुम पहुंचा। जो उमस और गर्मी से बेहाल दिखे। रविवार को सुबह से ही सूरज देवता रोद्र रुप में ही नजर आए। तीखी धूप में सुबह दस बजे 32 डिग्री तापमान से गर्मी में लोग परेशान हुए। हरियाली अमावस्या के चलते दूर दराज गांवों से भक्तों का हूजूम मिनी बसों व गाडय़िों में पहुंचा। रातानाडा गणेश मंदिर से शुरु हुई परिक्रमा में महिलाए व बच्चे पहुचे।

बारिश नहीं होने से परेशान हुए लोग
शहर में सावन माह की शुरुआत के सप्ताह में मौसम सुहावना रहा था लेकिन रविवार को भी बरसात नहीं हुई। पिछले एक सप्ताह से गर्मी ने हाल बेहाल कर रखे हैं। परिक्रमा में मंदिर पहुंची चूकी सुखिया देवी ने कहा कि इस बार सावन में हरियाली अमावस्या पर इतनी गर्मी है। हर बार मौसम सुहाना रहता है और बरसात भी आती है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
यहां पर रही चहलपहल
हरियाली अमावस्या पर रातानाडा गणेश मंदिर, रिक्तिया भैरुजी, मसूरिया बाबा, चौपासनी श्याम मनोहर, अरना-झरना, भद्रेशिया, कदमखंड, बड़ली भैरुजी मंदिर, बृहस्पी कुंड, बैजनाथ, मंडलनाथ, कुण्डली माता, जोगीतीर्थ, दईजर माता, बैरी गंगा धाम, नींबा तीर्थ, मंडोर देवताओं की साल, काला गोरा भैरु, संतोषी माता मंदिर, कागा तीर्थ और शीतला माता मंदिर होते हुए वापस रातानाडा गणेश मंदिर आकर परिक्रमा पूरी करते हैं, श्रद्धालु इन स्थलों पर पहुंचे।
नहीं दिखी कोविड की पालना
सुबह से ही मंदिरों में श्रृद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। कोविड की पालना कही नजर नहीं आई। इधर तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। कोविड पूरी तरह से गया नहीं उस पर भी लोग बिना मास्क के पहुंचे। रातानाडा गणेश मंदिर में बिना मास्क लगे लोग नजर आए।
ये भी पढें – सिम बंद होने के बाद ठगे गए 3.90 लाख, पुलिस ने रिफण्ड करवाए 3.51 लाख
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर कल सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

