Doordrishti News Logo
  • एलिवेटेड रोड की मंजूरी से संसदीय क्षेत्र में खुशी
  • पूरे रास्ते जगह-जगह हुआ स्वागत
  • विभिन्न से संगठनों ने किया अभिनन्दन
  • पन्द्रह सौ करोड़ के एलिवेटेड रोड के बहुप्रतिक्षीत प्राजेक्ट की मंजूरी दिलाने में अहम भूमिका रही शेखावत की

जोधपुर, शहर को एलिवेटेड रोड की सौगात दिलवाने के बाद जोधपुर पहुंचे सांसद केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का विभिन्न स्थानों पर जोरदार धूमधड़ाके से स्वागत अभिनंदन किया गया। शेखावत सुबह जैसलमेर से सड़क़ मार्ग से रवाना हुए और सीधे शास्त्रीनगर स्थित सांसद सेवा केन्द्र पहुंचे। सांसद सेवा केन्द्र और पूरे शहर के चौराहों को भाजपा की झंडियों और बैनरों से सजाया गया। शेखावत का साफे व विशाल फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया। सांसद सेवाकेन्द्र में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थानों एवं व्यापारिक संस्थाओं व राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने शेखावत का अभिनंदन किया।

भाजपा मीडिया विभाग जोधपुर के अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि सूर्यनगरी की लाइफ लाइन मण्डोर से आखलिया चैराहे तक मार्ग में यातायात के बढ़ते दबाव की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से लम्बे समय से एलिवेटेडे रोड की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सड़क़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंत्री शेखावत के आग्रह पर करीब पन्द्रह सौ करोड़ की अनुमानित लागत के एलिवेटेड रोड के बहुप्रतिक्षीत  प्राजेक्ट को मंजूर किया है। जोधपुर को इसकी सौगात दिलाने पर प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व केन्द्रीय मंत्री शेखावत का भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के मार्गदर्शन में अभिनंदन कार्यक्रम किया गया। जैसलमेर से केन्द्रीय मंत्री शेखावत सुबह सडक़ मार्ग से रवाना हुए।

जैसलमेर से जोधपुर पूरे मार्ग पर देहात भाजपा कार्यकर्ताओं, गणमान्य लोगों व ग्रामीणों ने मंत्री शेखावत का स्वागत किया। सांसद सेवा केन्द्र पहुंचने पर शहनाई की धुनों व बैडों बाजों की स्वर लहरियों से स्वागत किया गया। यहां पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, महापौर वनिता सेठ, उप महापौर किशन लढा, जिला महामंत्री पूर्व महापौर, देवेन्द्र सालेचा, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, डा करणीसिंह खीची, पूर्व न्यास सदस्य रविन्द्रसिंह मामड़ोली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अगवानी कर स्वागत किया। यहां पर बड़ी फूलमालओं से अभिनंदन किया। सांसद

सेवा केन्द्र में आयोजित इस अभिनदंन समारोह में मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, महापौर वनिता सेठ, पूर्व राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया, पूर्व मंत्री शम्भूसिंह खेतासर, पूर्व विधायक कैलाश भंसाली, नारायण सिंह देवल, उप महापौर किशन लढडा, भाजपा देहात अध्यक्ष जगराम विश्नोई, देहात अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, संदीप काबरा, केवलचन्द डाकलिया, नरेश सुराणा, अतुल भंसाली,  सहित अनेक गणमान्य लोग व भाजपा नेता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल व पूर्व उपाध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़ ने किया।
सांसद सेवा केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर, भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण, भाजपा देहात उत्तर मारवाड़ विकास मंच, जोधपुर इण्डस्टीज एसोसिएशन, जोधपुर

राउण्ड टेबल, जोधपुर हैण्डीक्राफट एक्सपोर्ट फैडरेशन, राजस्थान स्टेनस स्टील री रोलर्स एसोसिएशन, जोधपुर ग्वारगम ऐसोसिएशन, राजस्थान ग्वार दाल मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन, नीलकण्ठ आर्ट एण्ड क्राफट, वीर तेजा तेजा शिक्षण संस्थान, वीर तेजा रामगढी अनेक एसोसिएशन व संगठनों की ओर से स्वागत किया गया।

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025