Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में गहराए पेयजल संकट के बीच जलदाय विभाग की लाइनों से पानी बेचने वाला गिरोह सक्रिय बना है। मंगलवार को ऐसा ही मामला सामने आया। विभाग की तरफ से कार्रवाई कर दो टैंकरों का पकड़ा गया। बाद में कुड़ी पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की गई। पुलिस ने पानी टैंकरों को जब्त कर लिया। अब अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना कुड़ी होद से सालावास तक मैन सप्लाई से होना सामने आया है।

जलदाय विभाग अधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत के अनुसार मुख्य लाइन पर कई अवैध कनेक्शन लोगों ने कर लिए हैं। यहां से टैंकर के माध्यम से पानी भर कर इस पानी को बेचा जाता है। शिकायत पर जलदाय विभाग कई बार चैकिंग के लिए निकली। मंगलवार को जब टीम ने मैन लाइन का निरिक्षण किया उस समय वहां अवैध कनेक्शन कर पानी के टैंकर भरे जा रहे थे। इस पर कुड़ी पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और दो टैंकर जब्त किए साथ ही टैंकर सप्लाई करने वाले आरोपी जबर सिंह को भी गिरफ्तार किया।

गिरोह सक्रिय होने का अंदेशा

कुड़ी होद से वॉटर सप्लाई के लिए सालावास सतलाना मैन लााइन पर कई अवैध कनेक्शन हैं। मुख्य सड़क़  पर लाइन होने से यहां टैंकर भरने में आसानी के चलते पानी चुराने वाला गिरोह सक्रिय है। पानी की मुख्य पाइप लाइन से पानी चुराते हैं और गांवों में बेच देते है। पानी की किल्लत के चलते यह अवैध व्यापार इन दिनों ज्यादा ही पनप रहा है। इनकी वजह से जलदाय विभाग द्वारा घरों तक पहुंचने वाली वॉटर सप्लाई डिस्टर्ब होती है। अब पुलिस में इस बारे में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने दोनों टैंकरों को जब्त कर थाने में रखवाया है। इस बारे में अब पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढें – कमर दर्द से परेशान सरकारी स्कूल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फंदा लगाया

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026