Doordrishti News Logo

एलिवेटेड रोड के लिए भाजपा ने जताया आभार, मिठाई बांटी
जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत एवं राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत के अथक प्रयासों से 1700 करोड़ रूपए जोधपुर शहर में एलिवेटेड रोड़ के लिए स्वीकृति कराने खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जोधपुर की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करने के लिये शहर के प्रमुख चौराहा आखलिया चौराहा, बोम्बे मोटर, पांचवी रोड़, जालोरी गेट, सोजती गेट व पावटा चौराहा पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जश्न मनाया जायेगा।भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि इससे पहले भाजपा प्रधान कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जश्न मनाया गया। इस दौरान जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, चेनसिंह इन्दा, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, जिला मंत्री संजय चंदीरमानी, नाथूसिंह राठौड़, पार्षद रामस्वरूप प्रजापत, सुरेश मेघवाल, अचलसिंह मेड़तिया, दिनेश चौधरी, राजेश श्रीमाली सहित कई कार्यकर्ता मौजुद रहे। इसके पश्चात् विभिन्न चौराहो पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, महापौर वनिता सेठ, उप महापौर किशन लढढा, चेनसिंह इन्दा, नाथुसिंह राठौड़, अतुल भंसाली, शिवकुमार सोनी, माधोसिंह परिहार, सुनिल भाटी, मनीष परिहार, भवानीप्रताप सिंह शेखावत, ललित पारवानी, राकेश बागरेचा, महेन्द्र छंगाणी, धनराज मकवाना, सुरेश जोशी, अशोक खींची, लक्ष्मीनाराण सोलंकी, नरेन्द्र फितानी, रमेश बोराणा सहित कई कार्यकर्ता मौजुद रहे। इसी तरह सोजती गेट व्यापारी संस्था अध्यक्ष शिवकुमार सोनी के नेतृत्व में 31 किलो की मिठाई आमजन में बांटी गई।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026