Doordrishti News Logo

दमकल की तीन गाड़ियों ने मिलकर पाया काबू

जोधपुर, शहर के सर्किट हाऊस रोड स्थित 15 एडी बेकरी के तीन मंजिला भवन की टॉप फ्लोर पर आग लग गई। आग से वहां लगे दो एयर कंडिशनर और वायरिंग जलकर नष्ट हो गई। बेकरी में काफी लोग थे। आग से एकबारगी अफरातफरी मच गई। मगर मौके पर पहुंची दमकलों ने जल्द ही आग पर काबू पाया। किसी प्रकार की जनहानि जैसी सूचना नहीं मिली है।

15 एडी बेकरी आग

चीफ फायर ऑफिसर जयसिंह चौहान ने बताया कि सर्किट हाऊस रोड पर 15 एडी बेकरी है। यहां पर आज सुबह सवा नौ बजे के आस पास आग लगने की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। आग बेकरी की तीसरी मंजिल पर लगी थी। शास्त्रीनगर से दो और नागौरी गेट से दमकल की एक गाड़ी वहां आई। इसका मालिक जकी अहमद है। उसके अनुसार यहां पर टॉप फ्लोर पर दो एयर कंडीशनर और वायरिंग जल गई। द्वितीय फ्लोर इसका किचन चलता है। आग संभवत: शार्ट सर्किट से लगी थी। आग को काबू करने में पंद्रह बीस मिनट का वक्त लगा। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई और आग को समय पर पूर्णत: काबू कर लिया गया।

ये भी पढ़े – हत्या के प्रकरण में 10 साल से फरार महिला गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026