जोधपुर, शहर के बोरानाडा इलाके में रहने वाले युवक और युवती की विषाक्त पदार्थ सेवन किए जाने से बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने दो अलग अलग मर्ग दर्ज किए है। पुलिस ने आज सुबह शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिए। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि शंकरलाल पुत्र मांगीलाल भील की तरफ से मर्ग रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके भाई बंशीलाल ने भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया। बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ बोरानाडा थाना क्षेत्र में ही कृष्णलीला नगर वैभव सिटी निवासी दिनेश पुत्र गोरधन ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी 18 साल की पूजा ने भूल से कीटनाशक का सेवन कर लिया था। तब अस्वस्थ होने पर मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी बुुधवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिए।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

