जोधपुर, महिलाओं को उनके प्रति होने वाले कानून संबंध जानकारी दिए जाने को लेकर राजस्थान पुलिस की तरफ से ऑपरेशन आवाज अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आज महिला थाना पूर्व पर घंूघट प्रथा मुक्त राजस्थान के तहत महिलाओं और पुरूषों को शपथ दिलाई गई। वे अपने घरों से घूंघट प्रथा का समाप्त कर समाज में इस कुरीति के उन्मूलन में सहायता करेंगे। बैनर पर हस्ताक्षर भी करवाए गए। महिला थाना प्रभारी निशा भटनागर ने बताया कि पुलिस कमिश्ररेट की तरफ से ऑपरेशन आवाज कार्यक्रम चलाया जा रहा है। काफी दिनों से महिलाओं को कानून की जानकारी दिए जाने के साथ ही जागरूकता फेलाई जा रही है। पुलिस आयुक्त जोसमोहन के दिशा निर्देश की पालना और पुलिस उपायुक्त धर्मेँद्र सिंह यादव के सुपरविजन में आज थाने पर महिलाओं और पुरूषों को जागरूक किया गया। घूंघट मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत उन्हें बताया गया कि पहले अपने घर से इस कुरीति को समाप्त किया जाएं और फिर समाज स्तर पर इसके उन्मूलन को चलाया जाएं। ताकि समाज में लंबे समय से चली आ रही इस कुप्रथा को खत्म किया जा सके।
इस अवसर पर आज महिलाओं और पुरूषों को जागरूक किए जाने के साथ ही इस कुप्रथा को लेकर शपथ दिलाई गई। कई महिलाओं और पुरूषों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

