Doordrishti News Logo

दुकान से लेपटॉप चुराया था
जोधपुर, शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकबजनी का खुलासा करते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। एसीपी प्रतापनगर नीरज शर्मा ने बताया कि 21 दिसंबर को यूआईटी कॉलोनी निवासी त्रिलोक चितारा पुत्र बाबूलाल चितारा ने एक रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उनकी एक फर्म चितारा उद्योग के नाम से बाबा नाडी भीखा प्याऊ के पास है। जहां पर फर्नीचर का काम किया जाता है। रोजाना की तरह 20 दिसंबर को अपना काम खत्म कर ऑफिस के ताले लगा घर चला गया था। जब अगले दिन सुबह वापस पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। जहां से लेपटॉप नहीं मिला। सीसीटीवी देखे तो देर रात दो युवक ऑफिस में घुसे और लेपटॉप चोरी कर भाग गए। मामले में एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जनता कॉलोनी निवासी संदीप वाल्मिकी व विनोद वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशानदेही के आधार पर चोरी का लेपटॉप भी बरामद कर लिया गया। आरोपी संदीप के खिलाफ प्रतापनगर, सरदारपुरा व खांडा फलसा थाने में पूर्व में प्रकरण दर्ज हो रखे हैं।

Related posts: