Doordrishti News Logo

जोधपुर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों हेतु जुलाई-2021 सत्र के बीए, बीकॉम बीएससी,पाठ्यक्रमों सहित कुल 84  पाठ्यक्रमों में प्रवेश निशुल्क कर दिए गए है।

इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर के निदेशक डॉ अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि इग्नू मुख्यालय नई दिल्ली के नोटिस जारी कर जुलाई-2021 सत्र के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से संचालित एससी एसपी एवं टीएसपी योजना के तहत कला, वाणिज्य, विज्ञान में स्नातक, एचआईवी और परिवार शिक्षा, इवेंट प्रबंधन, मास प्रोद्योगिकी, उर्दू भाषा मे डिप्लोमा,  शैक्षिक प्रबंधन और प्रशासन में स्नातकोत्तर, शिक्षा प्रोद्योगिकी में स्नातकोतर,

गाँधी और शांति अध्ययन में स्नाकोत्तर, उच्च शिक्षा में स्नातकोतर, पौढ़ शिक्षा में स्नातकोतर, पर्यावरण और सतत विकास में स्नातकोतर, सूचना सुरक्षा में स्नातकोतर, पेटेंट  बोद्धिक सम्पदा अधिकारों में स्नातकोतर डिप्लोमा, अंग्रेजी में डिप्लोमा (क्रिएटिव राइटिंग), साइबर कानून में स्नातकोतर प्रमाण-पत्र, पेटेंट प्रेक्टिस में स्नातकोतर प्रमाण-पत्र गाँधी और शांति अध्ययन में स्नातकोतर प्रमाण-पत्र, एचआईवी और परिवार शिक्षा, मानव तस्करी विरोधी,

Click here👆

अरबी भाषा, उपभोक्ता संरक्षण में, प्राथमिक चिकित्सा में, फेशन डिजाइन में, बीआर आंबेडकर के जीवन और विचार, एनजी और प्रबंधन, जैविक खेती में, सूचना सुरक्षा में उन्नत, सहयोग, सहकारी कानून एव व्यवसाय कानून, उपभोक्ता संरक्षण, स्वास्थ्य देखभाल अपशिष्ट प्रबंधन, द्रश्य कला-चित्रकारी,  द्रश्य-कला अनुपयुक्त कला में, जेविक खेती, मूल्य शिक्षा,वेल्यु एजुकेशन, द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी के शिक्षण, जनजाति अध्ययन, उर्दू भाषा में प्रमाण-पत्र जैसे अन्य कुल 84 पाठ्यक्रमों में प्रवेश निशुल्क कर दिए गए हैं।

जिसकी सूचना इग्नू की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से इग्नू की वेबसाइट पर जा कर प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं । इग्नू द्वारा प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in या https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर प्रवेश ले सकेंगे।

 

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026