जोधपुर, शहर की प्रतापनगर और डीएसबी टीम ने मोबाइल पर ऑनलाइन जुआ खेल रहे एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके पास से दो मोबाइल और 21 हजार 700 रूपए जब्त किए है।
वहीं सदर कोतवाली पुलिस ने जुआ खेल एक अन्य शख्स को गिरफ्तार कर तीन हजार से ज्यादा रकम बरामद की।प्रताप नगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि डीएसबी टीम की सूचना पर कमला नेहरू नगर शॉपिंग सेंटर के नजदीक एक व्यक्ति को मोाबइल एप जुआ खेलते पकड़ा गया
आरोपी पन्ना निवास गली हाथी राम का ओडा निवासी नदीम खां उर्फ बंटी पुत्र सलीम को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन और 21 हजार 700 रूपए जब्त किए गए।
वहीं सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि घंटाघर परिसर में डागा बाजार निवासी हरीश पुत्र ईश्वरलाल सिंधी को गुब्बा खेलते पकड़ा और 3 हजार 925 रूपए जब्त किए गए।
>>> चोरी की स्कूटी लेकर घूम रहा था, पुलिस ने पकड़ा
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल





