जोधपुर, पाल लिंक रोड पर एक सेवानिवृत फौजी को दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। जेब से पर्स निकाला और तीन हजार रुपए व जरूरी दस्तावेज ले गए। फौजी ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी। हरकत में आई पुलिस ने दो बदमाशों की पहचान की और पकड़ लिया। अब इनसे पूछताछ चल रही है।

आरोपी काफी शातिर बताए गए है। उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। देवनगर पुलिस ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर दस निवासी हरफूल सिंह जाट फौज से सेवानिवृत हैं। वह शास्त्रीनगर में एक स्थान पर अपनी ड्यूटी कर रात को बाइक पर घर की तरफ लौट रहा था। तब दो बाइक सवार युवक उसके पीछे लग गए।

पाल लिंक रोड पर अरिहंत बिल्डिंग के समीप उसे रोककर जेब में हाथ डाला और पर्स निकाल दिया। मनाही करने पर विरोध जताने लगे। बदमाशों ने पर्स से तीन हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज निकाल लिए। बाद में बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
इस पर पुलिस को सूचना दिए जाने पर पुलिस ने आसपास लगे लगे सीसी टीवी कैमरों से बदमाशों का पता लगाकर पाल लिंक रोड राजीव गांधी कॉलोनी निवासी बीरबलराम विश्नोई और मुकेश गुप्ता को गिरफ्तार किया। अब दोनों से पूछताछ की जा रही है।
>>> एम्स की महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड

Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल



