Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की उदयमंदिर पुलिस ने बाइक चोरी की नौ वारदातों का पता लगाया है। शातिर वाहन चोर सहित गाडिय़ां खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि शहर में बड़ रही वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए पुलिस की एक टीम में शामिल एएसआई दुर्गाराम, बींजाराम, हैडकांस्टेबल भंवरसिंह, भगाराम, कांस्टेबल सुरजाराम, भगवानराम, विनोद, रूपेश, राकेश, जसवंत और कमलेश कुमार ने शातिर वाहन चोर बिलाड़ा के कापरड़ा निवासी जगदीश पुत्र मेगाराम मेघवाल को दस्तयाब किया।

पूछताछ में बताया कि उसने चोरी की एक बाइक पीपाड़शहर निवासी अमजद पुत्र साबिर हुसैन को बेची थी। इस पर अमजद को पकड़ा गया। अमजद कबाड़ का कार्य करता है। उसके पास से एक बाइक जब्त की गई। जबकि शातिर वाहन चोर जगदीश की निशानदेही पर उसके मकान के पीछे बने बाड़े से 3 गाडिय़ां बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी जगदीश से अब तक बाइक चोरी की 9 वारदातों का खुलासा हुआ है। उसने ये गाडिय़ां राइकाबाग, कचहरी, पावटा आदि स्थानों से चुराना बताया। आरोपी जगदीश लूट, चोरी एवं आबकारी के केस में शामिल रहा है।

>>> जोधपुर डिस्कॉम के सरदारपुरा जीएसएस में लगी आग

Amazon

 

Related posts:

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026