Doordrishti News Logo

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बाड़मेर जिले के सिवाना में जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता (एइएन) को दस हजार पांच सौ रुपए रिश्वत लेने पर बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसने बिजली के ट्रांसफार्मर पर कनेक्शन का लोड बढ़ाने की एवज में यह रिश्वत ली थी।

ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि बाड़मेर जिले में सिवाना तहसील के भण्डारियों का बेरा में खाखरलाई रोड निवासी नकुलसिंह की शिकायत पर ट्रैप कार्रवाई की गई है। गुड़ामालानी तहसील में लूणवा चारणान निवासी सिवाना में जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता प्रतापाराम बिश्नोई को दस हजार पांच सौ रुपए रिश्वत लेने पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

Buy Best deals & save money everyday👆

नकुलसिंह ने देदाजी की ढाणी में घरेलू कनेक्शन के ट्रांसफार्मर का लोड 5 किलो वाट से 25 किलोवाट करने के लिए सहायक अभियंता प्रतापाराम से मिला था। ट्रांसफार्मर से नकुल व उसके परिवार के पांच व एससी/एसटी परिवार के 11 कनेक्शन होने की जानकारी दी थी।

एइएन ने डीपी लगाने की सहमति दी। बदले में नकुल व उसके परिवार के कनेक्शन के एक-एक हजार के हिसाब से पांच हजार रुपए और एससी/एसटी कनेक्शन के लिए पांच-पांच सौ रुपए प्रति कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगी जिसकी शिकायत उसने एसीबी से की।

Buy now 👆

गत 28 जून को गोपनीय सत्यापन कराया गया तो रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। तब बुधवार को परिवादी को रिश्वत देने के लिए एइएन के पास भेजा गया। रिश्वत लेकर उसनेे पेंट की जेब में रख ली। जिसे एसीबी ने बरामद की।

नकुल सिंह को अपनी एक दुकान के लिए भी नया बिजली कनेक्शन लेना था। रिश्वत के बदले एइएन ने कनेक्शन देने की हामी भर रखी थी। दस हजार पांच सौ रुपए रिश्वत लेते ही केबिन के कनेक्शन की पत्रावली मार्क कर उपभोक्ता शाखा को प्रेषित कर दी।

>>> शब्द संदर्भ: (84) चंडू खाना

Buy Everything you need for children’s studies.👆

Amazon

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026