Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला प्रभारी सचिव नवीन महाजन ने सर्किट हाऊस सभागार में जिले में कोविड प्रबंधन व कोरोना की सम्भावित तीसरी वेव की तैयारियों की समीक्षा की।

कोविड प्रबंधन के अनुभवों से सम्भावित तीसरे वेव की बेहतर तैयारियां रखें

प्रभारी सचिव ने बैठक में कहा कि कोविड की दूसरी वेव के लिए किए गए बेहतर प्रबंधन के अनुभवों के आधार पर आगे कोरोना की सम्भावित तीसरी वेव के लिए सुदृढ़ मेडिकल प्रबंधन करें व मेडिकल सुविधाओं व आवश्यकताओं को समय पर पूरा कर लिया जाए ताकि उस समय किसी प्रकार की दिक्कत अस्पतालों में पैदा ना होने पाये।

प्रभारी सचिव ने कहा कि जिला प्रशासन व चिकित्सा एवं स्वस्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग किसी भी प्रकार की मेडिकल सुविधओं में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पूर्ण तथ्यों व जानकारी के साथ समय पर सरकार व विभाग को भिजवाएं। उन्होंने कहा कि मेडिकल संबंधी किसी भी पद को भरने, उपकरणों व अन्य मांगों के संदर्भ में प्रपोजल समय समय पर तैयार कर भिजवाते रहें, ताकि समय पर उन पर सकारात्मक कार्यवाही व निर्णय हो सके।

वेक्सीनेशन कोविड से सबसे बड़ा बचाव

प्रभारी सचिव ने बैठक में वेक्सीनेशन के अब तक जिले में हुए कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वेक्सीनेशन कोविड से बचाव का सबसे बड़ा कवच है, इस पर अधिक से अधिक जोर दिया जाए। जहाँ कही कम वेक्सीनेशन हो रहा है वहां उनके कारण जानें, लोगो को मोटिवेट करें, स्थानीय लोगों का सहयोग लें, शहर में वार्डो में पार्षदो, सामाजिक लोगों का सहयोग लें ताकि वेक्सीनेशन का कार्य बेहतर हो सके व लोगों का कोविड से जीवन बचाने का कार्य हो सकें।

उन्होंने कहा कि वेक्सीनेशन की कार्य योजना को और अधिक बेहतर किया जाए। उन्होंने कहा कि पहली लहर में गांव के लोग ज्यादा प्रभवित नहीं हुए लेकिन दूसरी लहर में ज्यादा प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के वेक्सीनेशन को बढ़ावा दें ताकि कोरोना से कम से कम नुकसान हो सके व जीवन बच सके।

Click image to check 👆

अस्पतालों की सुविधाएं सुदृढ़ करें

प्रभारी सचिव ने प्राचार्य मेडिकल कॅालेज व तीनों अस्पतालों के अधीक्षकों से कहा कि अस्पतालों की चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरा प्रबंधन करें। ऑक्सीजन व्यवस्था, आईसीयू बेड, वेन्टीलेटर व अन्य उपकरणों की सुविधाओं को मजबूत व अच्छी करें। जहां कहीं कमी है उसे समय पर सुधार लें। उन्होंने प्राचार्य मेडिकल कॅालेज व तीनों अधीक्षकों से उनके अस्पतालों के प्रबंधन व सुविधाओं व भविष्य की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं के अब तक हुए कार्यो के बारे में भी जानकारी ली। कोरोना की तीसरी वेव के बारे में भी उनकी कार्य योजना व तैयारी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से भी जिले की चिकित्सा व्यवस्था व वेक्सीनेशन की जानकारी ली। उन्होंने एमडीएम में रेमेडेसिविर इंजेक्शन मामले में कार्यवाही की जानकारी ली व इसे गम्भीरता से लेते हुए कहा कि इसमें अभी तक कुछ नहीं होना सही नहीं है।

Check deal’s before over👆

कोरोना में बेहतर कार्य करने वालों का सम्मान हो

प्रभारी सचिव ने कहा कि कोरोना में बेहतर ड्यूटी करने वाले डॅाक्टर्स व पैरा मेडिकल कर्मचारियों का सम्मान होना चाहिए। जिले में एक-एक बेहतर डॅाक्टर्स व पैरामेडिकल स्टॅाफ को 15 अगस्त पर राज्य स्तर पर सम्मान के लिए नाम विभाग के माध्यम से भिजवाया जाए व स्थानीय स्तर पर 10-15 व्यक्तियों का सम्मान संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर की उपस्थिति में मेडिकल कॅालेज में कार्यक्रम आयोजित किया जाए ताकि उन्हें प्रोत्साहन मिले।

जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बैठक में कोरोना की दूसरी वेव के बेहतर प्रबंधन की जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन, मेडिकल कॅालेज प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन व भामाशाहों के सहयोग से कोरोना का सफल प्रबंधन किया।

Click to see full detail’s👆

उन्होंने वेक्सीनेशन कार्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी वेव का सफलता से मुकाबला किया व सम्भावित तीसरी वेव का मुकाबला करने के लिए भी पूर्व तैयारियां सभी मिलकर कर रहे हैं।

>>> जिला प्रभारी सचिव ने एमडीएमएच का किया दौरा

अस्पतालों की सुविधाओं को बढाने के लिए लगातार कार्य जारी है। मुख्य कार्यकारी जिला परिषद डा इन्द्रजीत यादव, जेडीए आयुक्त कमर चौधरी, नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व कुमार सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त दक्षिण डा अमित यादव ने भी कोरोना के प्रबंधन के बारे में किए गए कार्यो के बारे में जानकारी दी।

प्राचार्य मेडिकल कॅालेज डा एसएस राठौड, अधीक्षक एमजीएच डा राजश्री बेहरा, अधीक्षक उम्मेद अस्पताल डा रंजना देसाई, अधीक्षक एमडीएम डाव एम के आसेरी ने अस्पतालों के प्रबंधन व बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के संबंध में जानकारी दी।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय अंजुम ताहिर समा, बजट घोषणा प्रभारी महिपाल भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधीक्षक डा0 बलवंत मंडा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

>>> आसाराम को एम्स से छुट्टी, जेल भेजा, पुलिस ने खदेड़ा समर्थकों को

Shop now 👆

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026