Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकट देसूरिया खारालोन में एक तांबा फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक ने लाखों का तांबा चुरा लिया। फैक्ट्री मालिक ने नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस ने कार्रवाई कर नौकर को गिरफ्तार किया। उसे आज कोर्ट में पेश कर एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया है।

आरोप है कि उसने फैक्ट्री से डेढ़ सौ किलो के आस पास तांबा चुराया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। करवड़ थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि पावटा बी रोड पर रहने वाले शुभम पुत्र सुरेश जैन ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसकी एक तांबा फैक्ट्री कांकरिया कॉपर के नाम से देसूरिया खारलोन में आई है।

22 जून को उसकी फैक्ट्री में चार साल से काम कर रहे नौकर दईजर करवड़ निवासी जगदीश पुत्र भंवरलाल वाल्मिकी को रंगे हाथ फैक्ट्री से कॉपर चुराते हुए फैक्ट्री श्रमिकों ने पकड़ा था। बाद में फैक्ट्री में जांच में पता लगा कि लाखों का कॉपर चोरी हुआ है।

 

Check deal’s before it’s over 👆

इस पर करवड़ पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि फैक्ट्री से जगदीश ने डेढ़ सौ किलो के आस पास कॉपर चुराया है। पुलिस ने फैक्ट्री के नौकर जगदीश को गिरफ्तार कर लिया। उसे आज कोर्ट में पेश कर एक दिन की अभिरक्षा में लिया गया है।

>>> पिकअप का डांगियावास से पीछा करती रही पुलिस रातानाडा में पलटी, पौने पांच क्विंटल डोडा जब्त