उम्मेद राजकीय स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह

  • पूर्वाभ्यास जारी
  • एडीएम ने किया निरीक्षण
  • व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उम्मेद राजकीय स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को उम्मेद राजकीय स्टेडियम में सुबह 9 बजे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को आयोजित पूर्वाभ्यास का अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) रामकिशोर मीना ने अवलोकन किया।

जोधपुर घांची समाज की अद्यतन वंशावली का विमोचन 16 को

उन्होंने समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में सुबह ठीक 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा तथा सलामी मंच से मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी।

कंपनी कमांडर नीतेश कंवर के नेतृत्व में फर्स्ट आरएसी,राजस्थान पुलिस,महिला पुलिस, कालिका,होमगार्ड पुरुष, होमगार्ड महिला,आर्म्ड एनसीसी,नेवल विंग एनसीसी तथा स्काउट एवं गाइड की टुकडिय़ां मार्च पास्ट में भाग लेंगी।

राजस्थान पुलिस एवं राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स स्कूल की बैंड टुकडिय़ां मधुर धुनों के साथ मार्च पास्ट करते हुए समारोह की गरिमा बढ़ाएंगी। समारोह में राज्यपाल के संदेश का पठन किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा समारोह में उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया जाएगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों,प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाडिय़ों तथा समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य समारोह में लगभग 1,415 विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया जाएगा। 265 विद्यार्थी डंबल्स तथा 207 छात्र-छात्राएं लेजियम का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में महाराणा प्रताप की 450वीं जयंती एवं वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026