Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के प्राचीन जलाशय कायलाना में मिले शव की आज पहचान हो गई। मृतक बेरोजगारी को लेकर चिंतित था। संभवत: इसके चलते कायलाना में कूदकर अपनी जान दी है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि कायलाना में फिल्टर हाऊस के पास में बुधवार की शाम को एक युवक का शव मिला था।

उसकी पहचान चांदणा भाखर ज्योतिनगर निवासी 27 साल के जितेंद्र उर्फ जयकिशन पुत्र महावीर राव के रूप में की गई है। उसके पिता ने उसकी पहचान की। पूछताछ में सामने आया कि वह अविवाहित था और बेरोजगारी को लेकर चिंतित था। संभवत: इसके चलते उसने कायलाना में अपनी जान दी है। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।

>>> पत्नी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची पति के अपहरण की साजिश

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026