Doordrishti News Logo

वृद्धाश्रम आस्था में बुजुर्गों से बांटे खट्टे-मीठे अनुभव

जोधपुर, ब्रजभूमि फाउंडेशन की जिला प्रभारी और जोधपुर जिला पुस्तकालय परिषद की संयुक्त महासचिव बिंदु टाक ने वृद्धाश्रम आस्था में बुजुर्गों से खट्टे-मीठे अनुभव शेयर किए। उन्हें आस्था के प्रधान संरक्षक राजेन्द्र परिहार और प्रबंधक महावीर हुड्डा द्वारा आमंत्रित किया गया था।

बिंदु टाक ने अपने उद्बोधन में ज्ञान और रचनात्मकता की उपयोगिता को प्रेरणादायी कहानी के माध्यम से समझाते हुए कहा कि वर्तमान समय में जहां नकारात्मक विचार कई बार हमारे आस-पास आने लगते हैं, उस समय हमें अपने सबसे अच्छे मित्र यानि पुस्तकों और दूसरा वो कला जो हमें सबसे अच्छी लगती हो, उसमें रम जाना चाहिए ताकि हम हमेशा सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहते हुए अपने जीवन में उत्साहित रहें।

आधुनिक समय में जहां चारों और कोरोना महामारी का भय व्याप्त है। उस भय के साथ दूसरी और अपनों से दूर होने का दुख अपने में समेटे हुए इन बुजुर्गों में कहीं ईश्वर का अंश नजर आया। आस्था परिवार के सभी बुजुर्गों द्वारा बिंदु टाक को असीम स्नेह दिया गया और उनके साथ उन बुजुर्गों ने अपने खट्टे मीठे अनुभव बांटें। इस अवसर पर फलोरिश टाक ने बुजुर्गों द्वारा की गई फरमाइश पर उनके मनपसंद गाने सुनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

>>> आज से दो शिफ्टों में खुलेंगे रेल रिजर्वेशन काउंटर

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026