Doordrishti News Logo

जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले के आगोलाई में नवीन उप तहसील के सृजन को स्वीकृति दी है। गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में आसानी होगी। नवीन उप तहसील आगोलाई में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल एवं 55 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थी। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने जोधपुर जिले के आगोलाई में नवीन उप तहसील सृजित करने की स्वीकृति दी है।

ये भी पढ़े – बासनी औद्योगिक क्षेत्र से ट्रक चोरी