24 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है
जयपुर, पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने कहा है कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए हैल्थ प्रोटोकाल एवं समस्त प्रावधानों की पालना करना आवश्यक है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाना, निर्धारित भौतिक दूरी रखना एवं हाथों की सफाई सहित अन्य सतर्कताएं बरतना जरूरी है। लाठर ने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू राजस्थान ऐपिडेमिक अध्यादेश की साथ ही अन्य सभी प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 10 लाख 65 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान किया जा चुका है। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 3 लाख 58 हजार, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 14 हजार 356, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 6 लाख 89 हजार 940 व्यक्तियों के चालान किये गये हैं। सार्वजनिक स्थलों पर थूकंने, शराब का सेवन करने एवं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर 3 हजार 858 एफआईआर दर्ज कर अब तक 9 हजार 916 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 13 लाख 7 हजार 376 वाहनों का चालान एवं 1 लाख 78 हजार 814 वाहनों को जब्त किया गया एवं करीब 24 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 232 मुकदमे दर्ज कर 303 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है, 257 को गिरफ्तार किया गया है।
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

