Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में करीब एक सप्ताह बाद 18+ आयु वाले युवाओं का टीकाकरण अभियान बुधवार से वापस शुरू हो गया। वैक्सीन नहीं होने के कारण युवाओं के टीके नहीं लगाए जा रहे थे। अब वैक्सीन आने पर आज शहर में युवाओं के टीके लगने वापस शुरू हो गए। बुधवार को इसकी शुरुआत होते ही सभी सेंटरों पर युवाओं की जोरदार भीड़ उमड़ पड़ी। वैक्सीन लगवाने को लेकर उनमें जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान यहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ते दिखी। मंडोर सेटेलाइट अस्पताल में हंगामा हो गया।

टीकाकरण मंडोर सेटेलाइट अस्पताल

जोधपुर शहर में बुधवार को करीब एक सप्ताह बाद 18+ वालों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। ऐसे में वैक्सीन लगाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। अमूमन सभी सेंटरों पर भारी संख्या में युवा वैक्सीन लगवाने पहुंचे। ऑनलाइन बुक करवाने के अलावा कई युवा सीधे ही वैक्सीन सेंटर भी पहुंच गए जिससे वहां भीड़ बढ़ गई।

टीकाकरण मंडोर सेटेलाइट अस्पताल

एक दिन पहले मंगलवार शाम को 18+ की स्लॉट बुकिंग शुरू हुई थी जिसमें करीब 8 हजार स्लॉट बुक हुए थे। इसके लिए आज सुबह से ही सेंटर पर युवा वैक्सीन लगवाने पहुंच गए। कुछ युवा आज सीधे ही सेंटर पर वैक्सीन लगवाने पहुंचे। हालांकि उनको यह कह कर रवाना कर दिया कि सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग वालों को ही टीका लगा रहे हैं।

ये भी पढ़े – अस्पतालों में मरीजों के सहयोग और जानकारी के लिये लगाये जायेंगे स्वास्थ्य समन्वयक

इसको लेकर मंडोर सेटेलाइट अस्पताल में हंगामा भी हुआ। इसके साथ ही यहां कोवीशील्ड की जगह कोवैक्सिन लगाने का भी विरोध जताया गया। उनका कहना था कि ऑनलाइन बुकिंग के दौरान कोवीशील्ड बताई गई जबकि यहां कोवैक्सिन लगाई जा रही है। इनमें कुछ ने कोवैक्सिन लगावाई तो कुछ बाद में लगवाने की बात कहकर चले गए।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026